Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम: ATM मशीन से रुपए चोरी करने के जुर्म में 2 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

June 5, 2024

गुरुग्राम: ATM मशीन से रुपए चोरी करने के जुर्म में 2 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

गुरुग्राम: अगर आप भी एटीएम का इस्तेमाल पैसे निकालने के लिए करते है तो सावधान हो जाइए। साइबर सिटी गुरुग्राम में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो आप के एटीएम कार्ड को क्लोन कर आपकी गाड़ी कमाई में सेंध लगाने में जुटा हुआ है। आपको बता दें कि, गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-10 ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

जो एटीएम के जरिए पैसा निकालने वाले लोगो को चुना लगा रहे थे। गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की जा रही कार व 23 हजार 200 रुपए की नगदी बरामद की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें