Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम-साइबर सिटी में दिखा रफ्तार का कहर, कार की टक्कर लगने से सफाई कर्मी की मौके पर हुई मौत, आरोपी फरार

June 13, 2024

गुरुग्राम-साइबर सिटी में दिखा रफ्तार का कहर, कार की टक्कर लगने से सफाई कर्मी की मौके पर हुई मौत, आरोपी फरार

गुरुग्राम (अनुज पांचाल): जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क पर सफाई कर रही एक महिला कर्मचारी की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। ये हादसा गुरुग्राम के वाटिका चौक का है। हादसे के बाद कार का ड्राइवर कार को छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई।

वही वाटिका चौक पर सफाई कर्मी की सड़क हादसे में हुई मृत्यु की जानकारी मिलते ही नगर निगम के सफाई कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए और सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। आपको बता दें मृतक महिला नगर निगम में सफाई कर्मचारी है और सड़क पर सफाई कर रही थी। वीरवार सुबह तकरीबन 8 बजे एक हुंडई एक्सेंट गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी की महिला सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वही मृतका के परिजन राजबाला की मानें तो महिला की पहचान सरोज के रूप में हुई है।

हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार को जब्त कर लिया है, लेकिन कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मृतका के परिजनों को जैसे ही हादसे कि सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए है। वही सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच रोड जाम कर दिया और बीच रोड पर ही धरने पर बैठ गए। जिसके बाद रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे कर्मचारियों को समझा-बुझा कर रोड से हटा दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें