Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurugram में Dengue का डंका हुआ और खतरनाक, 164 मामले आए सामने

November 6, 2024

Gurugram में Dengue का डंका हुआ और खतरनाक, 164 मामले आए सामने

Gurugram Dengue : गुरुग्राम में डेंगू के डंक के मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं और पिछले चार दिनों में करीब 24 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। तो वही हेल्थ विभाग भी लगातार डेंगू के लार्वा को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार रैपिड रिस्पांस एक्शन टीम के जरिए तमाम घरों की जांच कर रहा है। अब तक हेल्थ विभाग 23 लाख से ज्यादा घरों में लारवा की जांच कर चुका है।

Gurugram Dengue
Gurugram Dengue

तो वहीं 17000 से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य विभाग नोटिस जारी कर चुका है जिनके यहां से लार्वा मिला है। इस बीच हेल्थ विभाग लगातार लोगों से भी डेंगू से बचने की तमाम सावधानियां का इस्तेमाल करने की अपील करता हुआ नजर आ रहा है न केवल हेल्थ विभाग बल्कि डेंगू के डंक को खत्म करने के लिए गुरुग्राम का नगर निगम भी दिन-रात मेहनत करने में जुटा है और तमाम 35 वार्ड में हर रोज फोगिंग अभियान भी तेज कर दिया है। फिलहाल राहत की बात यह है कि डेंगू का डंक पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कमजोर जरूर पड़ा है लेकिन जिस तरह से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं उसे लोगों की चिंता है एक बार फिर जरूर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें