Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम: चलती बस में बड़ा हादसा, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

October 30, 2025

गुरुग्राम: चलती बस में बड़ा हादसा, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

हरियाणा डेस्क: गुरुग्राम के सेक्टर-59 क्षेत्र में चलती बस में आग लगने की घटना सामने आई है, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में केवल ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते कूद कर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन आग के कारण बस को काफी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना डाली नकली जीभ, सेकंडों में बता देगी कितना है मिर्च-मसाला

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। सब फायर अफसर नरेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, जैसे ही सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर रवाना कर दी गई थी और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। बस एक प्राइवेट कंपनी की ओर से कर्मचारियों को ड्राप करने के लिए लगाई गई थी। उस समय बस में यात्री मौजूद नहीं थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में अचानक धुआं उठने लगा था। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और कंडक्टर के साथ बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को सूचित किया और आग बुझाने के प्रयास भी किए, लेकिन आग तेज होने के कारण बस को काफी नुकसान हुआ।

VD : हाल गेट, अमृतसर से निकाली गई गोपाष्टमी शोभा यात्रा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें