Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम में प्रेम विवाद: युवक ने गर्लफ्रेंड को चुन्नी से गला दबाकर हत्या की

गुरुग्राम के कासन के ढाणी गांव में एक भयावह घटना सामने आई, जहां 27 वर्षीय विवेक ने अपनी 21 वर्षीय गर्लफ्रेंड शालू की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, विवेक और शालू पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध में थे। शालू मानेसर की आईएमटी कंपनी में कार्यरत थी और अपने चचेरी बहन के साथ कासन के ढाणी गांव में किराए के कमरे में रहती थी।

पुलिस को दी शिकायत में शालू के पिता ने बताया कि 14 सितंबर की रात विवेक और गांव के अन्य युवक सचिन शालू से मिलने कमरे पर पहुंचे। चचेरी बहन सोने चली गई और बाकी लोग कमरे में बात कर रहे थे। सुबह उठने पर चचेरी बहन ने शालू को मृत पाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि विवेक को शक था कि शालू अन्य युवकों से बात करती है। इसी विवाद के चलते गुस्से में आकर विवेक ने शालू का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को नौरंगपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेक दिल्ली में अपने भाई के साथ किराए के कमरे में रहता था और किसी निजी कंपनी में कार्यरत है।

पुलिस आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

Exit mobile version