Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत, बस चालक और कंडक्टर घायल

August 14, 2025

गुरुग्राम में स्कूल बस और ट्रक की भिड़ंत, बस चालक और कंडक्टर घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रक और स्कूल की बस के बीच टक्कर हो गई। हादसा सेक्टर–42 के मोड पर बस के यू टर्न लेते समय हुआ। ट्रक चालक तेज गति से आ रहा था। और टर्न लेती हुई बस से टकरा गया। हादसे में बस चालक और कंडक्टर को चोटें आई है।

हादसे में घायल।बस चालक और कंडक्टर को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उनकी हालत पहले से बेहतर हुई। पुलिस ने बस चालक के बयान दर्ज किए है। बस चालक ने बताया कि बस को मोड़ते समय ट्रक से टक्कर होने से दुर्घटना हो गई।

हादसे का शिकार हुई बस श्री राम पब्लिक स्कूल की है। जो स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए बच्चों को लेने जा रही थी। हादसे के दौरान बस खाली थी। जिसमें कोई स्कूली बच्चा नहीं था। लेकिन हादसा ट्रक के गति तेज होने के कारण हुआ था।

इस हादसे के बाद से स्कूल प्रबन्धन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। ट्रक चालक मौके से निकल गया। बस को कुछ देर तक सड़क पर खड़ा रखा। जिससे यातायात में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें