Site icon Dainik Savera Times

ट्रांसफार्मर पर काम करते समय युवक हादसे का शिकार, सीढ़ी से नीचे गिरा, सिर फटने से मौत

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र स्थित जोहलाका गांव में एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बिजली विभाग ने बतौर असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) कार्यरत था। युवक लाइट की शिकायत पर लाइट ठीक करने गया था। ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान सीढ़ियों से गिरकर और वह नीचे बने एक नाले पर जा गिरा।

इस दौरान युवक का सिर नाले की किनारे से टकरा गया। जिसके बाद घायल हो वह बेहोश हो गया। घटनास्थल पर मौजूद साथियों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अलदोका गांव निवासी 32 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम(HRKN) के माध्यम से सोहना विद्युत विभाग में लगा था। जिसकी पत्नी और दो बच्चे है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस को जानकारी देते हुए साथियों ने बताया कि सुरेश ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इसके लिए उसने बड़ी सीढ़ी का प्रयोग किया था।

जब वह सीढ़ी पर चढ़ कर ट्रांसफार्मर पर काम करने लगा। तो सीढ़ी का एक बांस टूट गया। और वह नीचे नाले के पास जा गिरा। नाले के किनारे से सिर टकराने पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से कर्मचारी यूनियन ने सुरक्षा उपकरणों की कमी और लापरवाही पर सवाल उठाए है। यूनियन नेताओं ने रोष साफ दिख रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किया है।

Exit mobile version