Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम पुलिस ने एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दामों पर सोना बेचने के नाम पर दिल्ली के एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से तीन उत्तर प्रदेश पुलिस में होम गार्ड हैं।गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मेरठ के गुजरी बाजार के मोहम्मद सलीम उर्फ शर्मा, मेरठ के ही अरविन्द , गुलबीर सिंह , सुंदर चौधरी के अलावा राजस्थान के चुरू जिले के नरेंद्र सिंह और सेंसरपाल के रूप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को दिल्ली निवासी मनमोहन ने शिकायत की कि कुछ लोगों ने उन्हें सस्ते दाम पर सोना बेचने की पेशकश करके उनके साथ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

Exit mobile version