Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

गुरुग्राम : हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने कथित तौर पर दंगा भड़काने की मंशा से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में साइबर अपराध पुलिस थाना में एक अगस्त को अज्ञत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शाहिद आलम बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला है।

एसीपी (साइबर) विपिन अहलावत ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह 2016 से ही दिल्ली में रह रहा है। दंगे के दौरान गुरुग्राम में मस्जिद जलाने और इमाम की हत्या का बदला लेने के लिए उसने भड़काऊ पोस्ट किया था। हम कल शहर की अदालत में उसे पेश करेंगे और हिरासत में लेंगे।’’ विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में 31 जुलाई को नूंह में निकाले गए एक धाíमक जुलूस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी और सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। हिंसा नूंह से सटे गुरुग्राम में भी फैल गई थी और एक मस्जिद पर हुए हमले में एक इमाम मारा गया था।

 

Exit mobile version