गुरुग्राम। रोहित शौकीन मर्डर केस में जांच फिर तेज हो गई है। मानेसर क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात दो और शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी पदम उर्फ राजा और झज्जर निवासी विनोद उर्फ पहलवान के रूप में हुई है।
दोनों ने बाइक पर पहुंचकर रोहित की गोली मारकर हत्या की थी। यह हत्या चार अगस्त की रात एसपीआर रोड पर पाम हिल्स सोसायटी के पास हुई थी। रोहित को बाहर बुलाने का फोन दीपक नांदल ने किया था। जैसे ही रोहित गाड़ी से उतरा, शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर सुनील सरढानिया और दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर ली थी। सरढानिया फिलहाल भोंडसी जेल में बंद है। पुलिस पहले ही छह आरोपियों को एनकाउंटर के बाद पकड़ चुकी है।
जांच टीम ने सितंबर में सोनीपत के पिता-पुत्र को भी पकड़ा था, जिन्होंने शूटरों को भेजा था। दोनों नए गिरफ्तार आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश किए गए और चार दिन के रिमांड पर भेजे गए। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या सरढानिया के निर्देश पर की गई थी।
पदम और विनोद पर डकैती, धमकी, लूट और शस्त्र अधिनियम सहित कई केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य मददगारों की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...