Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम: महिला ने कार में दिया बच्चे को जन्म, आपातकालीन वाहन ने सही सलामत पहुंचाया अस्पताल

April 10, 2025

गुरुग्राम: महिला ने कार में दिया बच्चे को जन्म, आपातकालीन वाहन ने सही सलामत पहुंचाया अस्पताल

गुरुग्राम (हरियाणा): गुरुग्राम में आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) जब प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहा था तभी महिला ने रास्ते में ही कार में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चिकित्सकों ने बताया कि मां और बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।

बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक कार दौलताबाद चौक पर तैनात पुलिस टीम के पास पहुंची और निकटतम अस्पताल का रास्ता पूछा। उन्होंने बताया कि टीम ने कार के अंदर दो लोगों और एक गर्भवती महिला सोनू (24) को देखा, जो बहुत दर्द में थी। टीम ने कार को निकटतम अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

पुलिस ने बताया कि ईवीआर को कार के आगे चलाते हुए, एग्जेम्प्ट हेड कांस्टेबल (ईएचसी) सुरेन्द्र और चालक कांस्टेबल जय भगवान ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों को यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत अस्पताल स्टाफ से संपर्क किया और महिला और उसके नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सोनू हयातपुर इलाके में मजदूरी करती थी। उसका पति हसन और भाई सद्दाम भी मजदूरी करते हैं। उन्होंने मदद के लिए गुरुग्राम पुलिस का आभार जताया।’’

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें