Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में जमकर बरसे ओले; 11 जिले ज्यादा प्रभावित, फसलों को नुकसान

March 3, 2024

हरियाणा में जमकर बरसे ओले; 11 जिले ज्यादा प्रभावित, फसलों को नुकसान

प्रदेश में जमकर ओलावृष्टि हुई,हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कैथल, जींद और पानीपत में ओले गिरे। तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना सहित अनेक फसलों को नुकसान हुआ है। इससे पहले भी 19 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से जिले के गांवों में फसलों को नुकसान हुआ था।

न्यूनतम तापमान में भारी वृद्धि हुई, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चला गया है। रविवार को यानी आज मौसम विज्ञानियों की तरफ से बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते पहले से ही मौसम विज्ञानियों की तरफ से ओलावृष्टि और वर्षा की बात कही गई थी। शनिवार दोपहर अचानक से मौसम में बदलाव हुआ।

हिसार सहित आस पास के जिलों में अचानक वर्षा के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलावृष्टि से बचने के लिए लोग किसी न किसी जगह छिप कर खड़े हुए। काफी गांवों में ओले ज्यादा क्षेत्र सफेद चादर लिपटे हुए नजर आया। गेहूं, सरसों, चने की फसल को क्षति कृषि मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के खेतों में जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है, वहां पर फसलों को नुकसान होगा।

अभी गेहूं, सरसों, चना आदि फसल खेत में खड़ी है। गेहूं की फसल पर बाली आ चुकी है। उसमें दाना बनने को तैयार हो रहा है। मगर यह ओलावृष्टि किसानों को भारी नुकसान पहुंचाएगी। किसानों की तरफ से इस नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग अभी से उठा दी है। ओलावृष्टि के साथ चली 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा ने भी फसलों को गिरा दिया। जहां ओले नहीं गिरे वहां तेज हवा से फसल को नुकसान हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें