Hansi Nagar Parishad Office: हरियाणा डेस्क: हांसी नगर परिषद के चेयरमैन कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बैठक कक्ष की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कक्ष में दो पार्षद आशीष उर्फ पिंकू और कुकू सरदार के साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। सौभाग्य से तीनों सुरक्षित बच गए, लेकिन इस घटना ने नगर परिषद की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर के समय हुई जब दोनों पार्षद किसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि मलबा उनके ठीक ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।
-अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप
इस घटना के बाद पार्षदों ने नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ऐलावधी और संबंधित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस बैठक कक्ष की छत गिरी है, उसका निर्माण महज एक वर्ष पहले कराया गया था। इसके बावजूद निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि छत एक साल भी नहीं टिक पाई।
–प्रशासन इसी तरह लापरवाह रहा
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह लापरवाह रहा, तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर प्रशासन पर यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या वे किसी जान-माल की क्षति का इंतजार कर रहे हैं?
इस घटना के बाद नगर में आक्रोश का माहौल है। आम जनता और पार्षदों की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...