Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: मुख्यमंत्री उपहार योजना के दूसरे चरण में 101 उपहारों की होगी नीलामी

July 27, 2023

हरियाणा: मुख्यमंत्री उपहार योजना के दूसरे चरण में 101 उपहारों की होगी नीलामी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा समाज के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री उपहार योजना के रूप में शुरू की गई अनूठी पहल को पहले चरण में मिली बड़ी सफलता के बाद अब योजना के दूसरे चरण की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, लोक संपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण में 101 उपहारों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 15 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करके इन उपहारों की नीलामी में भाग ले सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा उपहारों से प्राप्त धनराशि को बाढ़ राहत कार्यों में खर्च करने का फैसला लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें