Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा : नूंह में मांस प्रसंस्करण फैक्टरी में गैस रिसाव से 18 महिला कर्मी बीमार

नूंह: यहां एक मांस प्रसंस्करण फैक्टरी में गैस का रिसाव होने की वजह से 18 महिला र्किमयों को सांस लेने में परेशानी और उल्टी होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को देर शाम तब हुई जब मंडी खेड़ा इलाके में स्थित मांस प्रसंस्करण फैक्टरी में मांस की पैकिंग की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक गैस रिसाव के बाद कुछ मजदूरों ने उल्टी करना शुरू कर दिया और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ महिला मजदूर बेहोश भी हो गईं। पुलिस ने कहा कि महिलाओं को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से कुछ समय के बाद छुट्टी दे दी गई।

Exit mobile version