Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले एक वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटी की मौत

October 29, 2023

हरियाणा: कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले एक वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटी की मौत

जींद : हरियाणा में जींद जिले के रसीदा गांव के निकट बीती रात तेज रफ्तार ‘कंबाइन हाव्रेस्टर’ (कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले एक प्रकार के वाहन) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस दुर्घटना में बलविंदर नामक बाइक सवार और उसकी चार-वर्षीया पुत्री की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई।

गढ़ी थाना पुलिस ने बताया कि घोघडिया गांव का रहने वाला बलंिवदर (28) अपनी पत्नी रेखा (26) और बेटी दिव्या के साथ एक रिश्तेदार के यहां गांव गुलाडी पहुंचे थे। वहां से लौटते वक्त रसीदा रोड पर ‘कंबाइन हाव्रेस्टर’ ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गढ़ी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद बलविंदर व उसकी बेटी दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। कुमार के अनुसार, राहगीरों ने रेखा को उपचार के लिए नरवाना स्थित अस्पताल पहुंचाया।गढ़ी थाना पुलिस ने बलविंदर के भाई अशोक की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुमार ने बताया कि फिलहाल बाप-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें