Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा ACB ने सोनीपत से पुलिस निरीक्षक को 10,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया

चंडीगढ़: शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके माबाईल फोन पर पुलिस निरीक्षक विजयपाल सिंह न. 19/HAP प्रबन्धक थाना, राजकीय रेलवे पुलिस, सोनीपत ने फोन करके बताया कि उसके विरूद्ध निशा चहल ने शिकायत दी है। आरोपी निरीक्षक विजय उपरोक्त द्वारा शिकायतकर्ता के विरूद्ध दी गई शिकायत को बंद करने व उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज न करने की एवज में शिकायतकर्ता से 10,000/- रूप्ये नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई। आरोपी निरीक्षक विजयपाल, प्रबन्धक थाना उपरोक्त दिनांक 3.12.2025 को शिकायतकर्ता से 5,000/- रूप्ये पहले ले चुका है और अब बकाया 5,000/- रूप्ये नकद रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक द्वारा आज दिनांक 5.12.2025 को आरोपी पुलिस निरीक्षक विजयपाल सिंह न. 19/HAP प्रबन्धक थाना राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत को शिकायकर्ता से 5000/-रूप्ये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों थाना राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 32 दिनांक 5.12.2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया गया है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के प्रमुख ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचर निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें-UN में एक बार फिर भारत ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा

 

 

Exit mobile version