Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा ACB टीम ने केंद्रीय GST ऑफिस में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत मामले में किया गिरफ़्तार

December 13, 2024

हरियाणा ACB टीम ने केंद्रीय GST ऑफिस में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत मामले में किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिला सोनीपत के केंद्रीय जीएसटी ऑफिस में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनू को 6 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से उसकी फर्म के जीएसटी नंबर का वेरिफिकेशन करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी ऑफिस सोनीपत मे तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनू द्वारा उसकी फर्म के जीएसटी नंबर का वेरिफिकेशन करने की बदले में ₹6000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें