Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा ACB टीम ने कानूनगो को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पंचकूला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने आज पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मबीर सिंह को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में निजी व्यक्ति चंद्र सिंह ढांडा की भी संलिप्तता पाई गई जिसके चलते एसीबी अंबाला की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी। जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मबीर सिंह द्वारा लैंड रिलीज करने तथा डीमार्केशन से संबंधित पत्र को उपलब्ध करवाने के बदले में 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस मामले में आरोपियों द्वारा 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद भी 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग और की जा रही थी जिसे लेते हुए कानूनगो कर्मबीर सिंह को एसीबी अंबाला की टीम ने कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना
सुनिश्चित करें।

Exit mobile version