Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा ACB टीम ने करनाल पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल को 20000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

August 23, 2024

हरियाणा ACB टीम ने करनाल पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल को 20000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आज करनाल जिला में कार्यरत हेड कांस्टेबल संदीप को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से करनाल के 32/33 पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में से नाम निकालने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि करनाल के सेक्टर -32/33 पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल संदीप द्वारा शिकायतकर्ता का नाम थाने में दर्ज एफआईआर में से निकालने के बदले में ₹20000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी संदीप को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें