Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सांसें थमीं, कई शहर खतरनाक प्रदूषण स्तर पर पहुंचे

November 22, 2025

हरियाणा में सांसें थमीं, कई शहर खतरनाक प्रदूषण स्तर पर पहुंचे

हरियाणा में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर स्तर पर पहुंच रहा है। नवीनतम AQI डेटा के अनुसार रोहतक (344), फरीदाबाद (323) और करनाल (305) देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गए हैं। ये सभी शहर Hazardous Air Quality Category में रिकॉर्ड किए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: पोस्टरों पर काला स्प्रे, नूंह में राजनीतिक तापमान बढ़ा

इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य शहर भी सांस लेने लायक नहीं बचे। पानीपत (292), पलवल (287), कैथल के काइमला (278), सोनीपत (266) और कुरुक्षेत्र (241) में भी Severe Air Pollution Level दर्ज किया गया है। इन जगहों पर हवा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है और दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

यह स्थिति केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। गुरुग्राम, हिसार, बहादुरगढ़, सिरसा, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर और फतेहाबाद जैसे छोटे-मोटे शहरों में भी AQI 210 से 260 के बीच दर्ज हुआ है, जो सभी आयु समूहों के लिए ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। लोगों में लगातार खांसी, आंखों में जलन और सांस फूलने की शिकायतें बढ़ रही हैं, वहीं कई स्कूलों में छुट्टियां तक करनी पड़ीं।

विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा की यह स्थिति राष्ट्रीय प्रदूषण संकट का ही हिस्सा है, जहां दुनिया के शीर्ष 75 प्रदूषित शहरों में 70 भारतीय शहर शामिल हैं। विशेषज्ञ इसका कारण पराली जलाना, निर्माण कार्यों की धूल, वाहन प्रदूषण और स्थिर मौसम, यानी ऐसे हालात बताते हैं जिनमें प्रदूषक हवा में फंस जाते हैं और स्मॉग बन जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें