Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बाला टीम 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार को किया गिरफ्तार

March 22, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो अम्बाला टीम 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की अम्बाला टीम द्वारा कुरुक्षेत्र जिला में कार्यरत तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार द्वारा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना के तहत मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से शिकायतकर्ता द्वारा 114000 रुपये की राशि पहले ही आरोपी को रिश्वत के तौर पर दी जा चुकी थी शेष 30000 रुपए की राशि लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें