Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा Anti Corruption Bureau ने गुरुग्राम में 5 हज़ार रुपये की रिश्वत के मामले में निजी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर को किया गिरफ्तार

May 2, 2024

हरियाणा Anti Corruption Bureau ने गुरुग्राम में 5 हज़ार रुपये की रिश्वत के मामले में निजी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा आज निजी कंपनी में कार्यरत सुरक्षा अधिकारी अंकित को ₹5000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। शिकायतकर्ता की बेटे पर गुरुग्राम में मामला दर्ज था। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को प्रलोभन दिया गया कि वह पुलिस अधिकारी से सांठ गांठ करके विपरीत पक्ष के केस को कमजोर करवा देगा जिसका लाभ शिकायतकर्ता के बेटे को मिलेगा।

इसे लेकर आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹5000 की रिश्वत की मांग की। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें