Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

September 10, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने राज्य के शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया है।पार्टी ने जुलाना में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फाैगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को मौदान में उतरा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस तरह से पार्टी ने अब तक राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
हरियाणा के लिए भाजपा की दूसरी सूची निम्न प्रकार है…

विधानसभा सीट—- प्रत्याशी
नारायणगढ़——- पवन सैनी
पेहोवा (पिहोवा)—–जय भगवान शर्मा (डीडीशर्म )
पुंडरी————- सतपाल जाम्बा
असंध———— योगेंद्र राणा
गनौर————-देवेंद्र कौशिक
राई————– कृष्णा गहलावत
बरोदा———— प्रदीप सांगवान
जुलाना———– कैप्टन योगेश बैरागी
नरवाना———– कृष्ण कुमार बेदी
डबवाली———- सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना
ऐलनाबाद———अमीर चंद मेहता
रोहतक———- मनीष ग्रोवर
नारनौल———-ओम प्रकाश यादव
बावल———- डॉ. कृष्ण कुमार
पटौदी———- बिमला चौधरी
नूंह———— संजय सिंह
फिरोजपुर क्षिरका——नसीम अहमद
पुन्हाना————– ऐजाज खान
हथिन———— मनोज रावत
होडल ———— हरिंदर सिंह रामरतन
बडखल———— धनेश अदलखा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें