Site icon Dainik Savera Times

भिवानी में स्कूल बस सड़क से नीचे गिरी, बस में कुल 50 बच्चे सवार, हादसे के कई बच्चे घायल

भिवानी में एक स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। चलती हुई बस अचानक सड़क से उतर कर नीचे गहराई की तरफ चली गई। सड़क के दोनों तरफ गहरे खेत है। जिनकी गहराई 7 से 8 फुट बताई जा रही है। घटना गांव बलियाली की बवानीखेड़ा रोड का है।

बस में कुल 50 के करीब बच्चे सवार थे। जो कि स्कूल के लिए निकले थे। हादसा होते ही बच्चे डर कर चीखने–चिल्लाने लगे। हादसे में कई बच्चे घायल भी हुए है। हालांकि हादसे को देख खेत में काम कर रहे स्थानीय लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। बस चालक से पूछताछ ने बताया गया कि वह निजी स्कूल की बस में बच्चों को बिठा कर भिवानी खेड़ा स्थित रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के लिए लेकर जा रहा था। गांव बलियाली से 1–2 किलोमीटर ही चला होगा कि सामने सड़क पर एक अन्य बस आती हुई दिखी।

सामने से आ रही बस किसी प्राइवेट कंपनी की थी। सड़क संकरी होने के कारण बस चालक ने बस को सड़क के एक तरफ करने की कोशिश की। ताकि दूसरी बस रोड से निकल पाए। इसी कोशिश में बस सड़क से नीचे उतार कर बेकाबू हो गहराई में चली गई। और ये हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version