Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा BJP को लगा एक ओर बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष G.L.Sharma आज Congress करेंगे जॉइन

गुरुग्राम: हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की लिस्ट सामने आने के बाद हरियाणा में इस्तीफो की छड़ी लगी और नेताओं में भाजपा छोड़ने की होड़ मच गई। पूरे हरियाणा से सैकड़ो भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया, किसी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली तो किसी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

अब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और ब्राह्मण नेता जीएल शर्मा ने बीजेपी को अलविदा कह दिया। जी.एल शर्मा आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थामेंगे.. दरअसल जी.एल शर्मा गुरुग्राम विधानसभा से भाजपा के प्रबल दावेदार थे। ब्राह्मण नेता होने के नाते जी.एल शर्मा टिकट की दावेदारी कर रहे थे।

सिर्फ इस बार ही नहीं, 2014 और 2019 में भी जी.एल शर्मा प्रबल दावेदार थे लेकिन भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में नहीं उतरा। जीएल शर्मा का कहना है कि भाजपा ने उनके साथ विश्वासघात किया और कुछ बड़े नेताओं के दबाव में आकर गलत टिकट वितरण किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसका खामियाजा भुकताना पड़ेगा।

आपको बता दे कि जी.एल शर्मा कद्दावर नेता है और कांग्रेस की सरकार में गुरुग्राम से जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। लिहाजा एक बात तो साफ है कि बड़े नेताओं का पार्टी छोड़ कर जाने से भाजपा को विधानसभा चुनाव में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version