Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा: नहर की पटरी पर झाड़ियों में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव

निसिंग: कस्बे के गांव बालू में नरदक नहर पुल की पटरी पर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके मुंह पर चोट के निशान थे। नग्न अवस्था में पड़े शव पर काले रंग की अंडरवियर थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। ग्राम सरपंच बालू सुशील कुमार व सिंघड़ा सरपंच प्रतिनिधि लखविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। कयास लगाए जा रहे हैं कि शव दूर दराज के युवक का है। किसी ने हत्या कर शव को झाड़ियां में डाल दिया। पटरी के पास ही हड्डा रोड़ी बनी है। जिसमें खूंखार कुत्ते रहते हैं। इस बात का भी अनुमान है कि कुत्ते शव को नोच डालेंगे। और युवक की हत्या हादसा बन जाएगा। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने शव को मर्करी हाउस करनाल भेज दिया। वही शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से हर कोई स्तब्ध था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा घटना का पट्टाक्षेप :-
इस संबंध में थाना प्रभारी जगदीश कुमार का कहना था कि नहर की पटरी पर पुल के पास अज्ञात शव की सूचना मिली थी। उन्होंने सीन खाट के प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस में भेज दिया है। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या कोई हादसा है।

Exit mobile version