Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा मंत्रिमंडल कैंसर रोगी हरियाणा ने स्टेज 3 एवं 4 के कैंसर रोगियों को वित्तीय सहायता के लिए योजना बनाई

November 28, 2023

हरियाणा मंत्रिमंडल कैंसर रोगी हरियाणा ने स्टेज 3 एवं 4 के कैंसर रोगियों को वित्तीय सहायता के लिए योजना बनाई

चंडीगढ़: हरियाणा मंत्रिमंडल ने कैंसर रोगियों का वित्तीय बोझ कम करने के लिए स्टेज तीन और चार के रोगियों के वास्ते 3,000 रुपये की मासिक सहायता देने की योजना को सोमवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस फैसले से लगभग 22,808 मरीजों को फायदा होगा।

इसमें कहा गया है कि योजना के तहत प्रदान की जाने वाली 3,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता पात्र आवेदक को किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिल रहे लाभ के अतिरिक्त होगी।बयान में कहा गया है कि पात्र मरीजों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ते की समान दर पर वित्तीय सहायता दी जाएगी।इसमें कहा गया है कि शुरू में मरीजों को 2,750 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी, जबकि जनवरी 2024 से यह राशि 3,000 रुपये हो जाएगी। इससे पहले अंबाला कैंट में अटल कैंसर केयर सेंटर (एसीसीसी) के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने तीसरे और चौथे स्टेज के कैंसर रोगियों के लिए पेंशन की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें