Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग शुरू, मीटिंग में कुल 27 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी

October 11, 2023

हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग शुरू, मीटिंग में कुल 27 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी

हरियाणा में कैबिनेट की मीटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। मीटिंग में रोडवेज बसों में लिए जाने वाले किराए पर फैसला लिया जा सकता है। जिससे बसों में सफर करने वाले लोगों को अब खुले पैसे की दिक्कत नहीं होगी। सरकार बसों में 5 के पूर्णांक में किराया करने जा रही है। हरियाणा किसी रूट पर किराया घट सकता है तो कहीं बढ़ भी सकता है। इसके अलावा मीटिंग में पराली एक्स-2 मैनेजमेंट पॉलिसी भी लाई जाएगी।

हरियाणा की रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों को अब खुले पैसे की दिक्कत नहीं होगी। सरकार बसों में 5 के पूर्णांक में किराया करने जा रही है। हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में बसों में किराए को लेकर फैसला होगा, जिसके तहत किसी रूट पर किराया घट सकता है तो कहीं बढ़ भी सकता है।इसके अलावा मीटिंग में पराली एक्स-2 मैनेजमेंट पॉलिसी भी लाई जाएगी। हरियाणा में सिविल जज की भर्ती प्रक्रिया को भी कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इन एजेंडों सहित कुल 27 एजेंडो को रखा जाएगा। 50 क्लर्कों को मिलेगी नियुक्ति

कैबिनेट मीटिंग में 50 क्लर्कों को एक्सग्रेसिया के तहत नियुक्ति को लेकर फैसला किया जाएगा। संभावना है कि मुख्यमंत्री इस नियुक्ति को हरी झंडी दे देंगे। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि विभाग में कोटे के तहत नियुक्तियों की संख्या कम है। कैबिनेट में नगर निकाय क्षेत्र में बूथ, दुकान आदि पर बन चुके फर्स्ट फ्लोर को नियमित करने को लेकर भी पॉलिसी लाने को लेकर चर्चा की जाएगी।पराली एक्स-टू प्रबंधन पॉलिसी पर भी होगी चर्चामुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में पराली एक्स-टू प्रबंधन पॉलिसी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके तहत किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कई अहम फैसलों पर सीएम मुहर लगाएंगे। सरकार हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास को लेकर भी फैसला करेगी। इसके अलावा दीन दयाल आवास योजना पॉलिसी में भी किए गए संशोधनों को लेकर चर्चा करेगी

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें