Site icon Dainik Savera Times

इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक; बजट सत्र की तारीख पर हो सकता है फैसला

Haryana Cabinet Meeting

Haryana Cabinet Meeting

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक 2 फरवरी को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तारीख को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसके साथ ही कई अन्य नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इससे पहले वर्ष 2026 की पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जानकारी दी थी कि अब इस योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें : पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका, 22 साल की लड़की ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया था कि उस बैठक में कुल छह प्रस्ताव रखे गए थे, जिन्हें कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इनमें परिवहन विभाग से जुड़ा एक अहम फैसला भी शामिल था। वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किए गए ड्राइवरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि इन ड्राइवरों को नियमित कर्मचारी मानते हुए सभी वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे।आगामी कैबिनेट बैठक से भी राज्य की जनता को कई अहम फैसलों की उम्मीद है।

Exit mobile version