Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में पर्वतारोही नरेंद्र यादव के सम्मान में पहुंचे CM नायब सैणी की राहुल गांधी पर टिप्पणी-“अभी बचपना नहीं गया”

June 3, 2024

गुरुग्राम में पर्वतारोही नरेंद्र यादव के सम्मान में पहुंचे CM नायब सैणी की राहुल गांधी पर टिप्पणी-“अभी बचपना नहीं गया”

हरियाणा के रेवाड़ी स्थित नेहरूगढ़ निवासी नरेंद्र यादव की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होने के लिए गुरुग्राम के सेक्टर 51 पहुंचे। पर्वतारोही नरेंद्र यादव नॉर्थ अमेरिका की सबसे बड़ी चोटी द माउंट देनाली के फास्टेस्ट चढ़ाई करने जा रहे हैं। मुख्य मंत्री ने नरेंद्र यादव को झंडी दिखा अमेरिका के लिए रवाना किया।

इसी अवसर पर CM नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका अभी तक बचपना नहीं गया है। उनकी सोच और नीतियों में उनका बचपना छलकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्जिट पोल पर भाजपा को 400 सीटें मिलती हुई बताई गई है।

उन्होंने दावा कि यह एग्जिट पोल हूबहू कल आंकड़ों में तबदील हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के साथ-साथ एक विधानसभा सीट भी भाजपा जीत रही है।

आजादी का अमृत महोत्सव फास्टेस्ट एवरेस्ट अभियान – 2022

पर्वतारोही नरेंद्र यादव हरियाणा के ही रहने वाले है। उनके पिता कृष्णचंद आर्मी में जवान है। नरेंद्र ने 2022 में केवल 6 दिनों में एवरेस्ट की चोटी पर विजय पताका लहरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस अभियान का नाम उन्होंने (आजादी का अमृत महोत्सव फास्टेस्ट एवरेस्ट अभियान – 2022 )रखा। उनका सपना दुनिया के सातों महाद्वीपों को फतेह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।

नरेंद्र ने विभिन्न वर्षों में पर्वतारोहण के विभिन्न कोर्स को पास किया है। 2012 ने पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, और 2015 में ऐम० ओ० आई० और 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू । अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में उन्होंने 18 से ज्यादा विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए है। इसके अलावा वह दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह कर चुके है। और अब वह नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी द माउंट देनाली फतेह करने के लिए निकल पड़े है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें