Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया

नयी दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुजरात के गांधीनगर में चल रहे 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में गुरुवार को जापान और अमेरिका की लगभग 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उन्हें हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। हरियाणा में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

Exit mobile version