Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के मुख्यमंत्री अफ्रीकी देशों के दूतों के लिए रात्रिभोज देंगे

September 1, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री अफ्रीकी देशों के दूतों के लिए रात्रिभोज देंगे

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने राज्य और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग के रास्ते तलाशने के लक्षय़ से एक सितंबर को दिल्ली में कुछ अफ्रीकी देशों के दूतों के लिए रात्रिाोज का आयोजन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।जिन देशों के दूतों के रात्रिभोज में शामिल होने की सांवना है उनमें तंजानिया, केन्या, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, दक्षिण सूडान, जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया, सोमालिया, मलावी, मोजाम्बिक, सेशेल्स, मॉरीशस, जाम्बिया, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, मेडागास्कर और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘इस आयोजन का उद्देशय़ रात्रिभोज में शामिल होने वाले देशों और हरियाणा के बीच मजबूत राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि का आदान-प्रदान करना और सहयोग के सांवित रास्ते तलाशना है।’’ बयान के अनुसार, केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस रात्रिभोज में मौजूद रहेंगे।

बयान में कहा गया है कि हरियाणा ने राज्य के सर्मिपत विदेश सहयोग विाग (एफसीडी) के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। बयान के अनुसार, विाग को अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दुनियाभर में रहे हरियाणा के लोगों का समर्थन करने की जिम्मेदारी दी गई है। बयान के अनुसार, विाग ने विदेश मंत्रलय के सहयोग से 2021 में 28-29 अक्टूबर को चंडीगढ़ में हरियाणा अफ्रीका कॉन्क्लेव सीरीज-1 का आयोजन किया था, जिसमें 12 अफ्रीकी देशों के दूत आए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें