Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के मुख्यमंत्री आज करेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद

September 2, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री आज करेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज दो सितंबर को सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थियों से योजना के बारे फीडबैक भी लेंगे। सांय 5 से 6 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थियों से उनके अनुभवों और योजना का लाभ लेने में आई किसी प्रकार की कठिनाई के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री हर शनिवार को प्रदेश के किसी न किसी एक वर्ग से सीधा संवाद करते हैं।

उनकी इस पहल के तहत वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर जमीनी स्तर की हकीकत का पता लगाते हैं। प्रदेश के अति गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए उनके आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई जा रही है। अब तक योजना के तहत लगभग 50 हजार लोगों को ऋण प्रदान करवाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर मुहैया करवाए गए हैं। सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम में हर बार लगभग 15 से 20 हजार लाभार्थियों से सीधा संवाद होता है। कार्यक्रम में संबंधित जिलों के उपायुक्त और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री योजनाओं के फीडबैक लेने के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की चूक व कमी पाए जाने पर तुरंत एक्शन भी लेते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें