Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा CM ने अलग-अलग जगहों पर नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की

August 3, 2024

हरियाणा CM ने अलग-अलग जगहों पर नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि नामदेव की जयंती पर महम धर्मशाला रोहतक के लिए 21 लाख रुपये और प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम नामदेव महाराज के नाम पर रखने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री निवास) पर आयोजित संत नामदेव जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश से आए नामदेव समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में लगा दिया। उनका संपूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण को समर्पित रहा। इस मौके पर नामदेव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि समस्त नामदेव समाज का सम्मान है। वह इस पगड़ी के सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे प्रदेश के हर समाज और हर वर्ग के लिए 24 घंटे खुले हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संत नामदेव समाज के लोगों द्वारा रखी गई एक दर्जन से अधिक मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
हरियाणा में अंत्योदय परिवारों को दिया जा रहा विशेष्ज्ञ हैप्पी कार्ड : सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) शुरू की है। योजना के तहत हरियाणा में अंत्योदय परिवारों को एक विशेष हैप्पी कार्ड दिया जा रहा है। इस कार्ड से कार्डधारक हर साल राज्य परिवहन की बसों में 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्र कर सकते हैं।

यह कॉर्ड उन परिवारों का बनाया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है। यह गर्व की बात है कि ओबीसी समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री पूरी तरह सजग हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की सोच के साथ योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का काम करते हुए लोगों को सशक्त बनाया है। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य राधेश्याम और कार्यक्रम के आयोजक सतबीर वर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें