Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा: CM मनोहर लाल ने बनयानी का अपना पुश्तैनी घर गांव को सौंपा, ई-पुस्तकालय बनेगा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को रोहतक जिले के बनयानी में स्थित अपने पुश्तैनी घर को बच्चों के लिए ई-पुस्तकालय बनाने के लिए गांव को सौंपने की घोषणा की। सीएम आज सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते समय कहा ‘‘मैं अपने गांव आया हूं। यह गांव मेरे लिए खास है क्योंकि मैंने अपना पूरा बचपन यहीं बिताया है और स्कूली शिक्षा भी यहीं से प्राप्त की है।’’ मनोहर लाल ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि मेरा पुश्तैनी घर गांव के कुछ काम आना चाहिए। आज मैंने एक घोषणा की है। इस घर के पड़ोस में मेरे चचेरे भाई का भी घर है। घर के भूखंड का आकार लगभग 200 वर्ग गज है जिसे मैंने इसे गांव को सौंप दिया है ताकि ग्रामीण एक ई-पुस्तकालय खोल सकें।’’ इस बीच मुख्यमंत्री ने गांव में जारी विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

Exit mobile version