Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के CM Manohar Lal Khattar ने जींद को दी नए प्रोजेक्टों की सौगात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आज जींद को कई नए प्रोजेक्ट्स की सौगात दी गई है। बता दें कि जींद में उचाना खुर्द में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 1 करोड़ 12 लाख 33 हजार रुपए से सामुदायिक केंद्र बनाया गया है उसका उद्घाटन किया जाएगा। इसी के साथ ईस्माइलबाद, धरौदी, फरैण कलां, दबलैन और नरवाना क्षेत्र में जलभराव के लिए 6 करोड़ 25 लाख, 90 हजार रुपए खर्च होंगे। जिसकी मदद से खेतों में भरने वाले पानी को सिरसा ब्रांच नहर में उतारा जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा बाल भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा जिस पर 2.65 करोड़ रुपए का खर्चा किया जाएगा। फरैण कलां में 4.26 करोड़ रुपए से बने दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन भी होगा।

Exit mobile version