Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने की नई नियुक्तियां

हरियाणा: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। चौधरी उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली। इसके ठीक बाद शुरू हो रहा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 2024 में कांग्रेस की जीत का रास्ता प्रशस्त करेगा। उन्होंने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से अभियान में भी यात्रा जैसे उत्साह और मेहनत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता व कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं तो ना सिर्फ उनकी समस्याओं के बारे में जानें बल्कि यह भी बताएं कि भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर किस तरह के फैसले लिए जाएंगे। कार्यकर्ता गांव और बूथ स्तर पर जाएं तो पता करें कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने किसका राशन कार्ड और किसकी पेंशन काटी और किन-किन जनकल्याणकारी योजना को खत्म किया गया है। ताकि कांग्रेस सरकार बनने के बाद उसे फिर से बहाल किया जा सके।

जिला इंचार्जों की अगर बात करें तो अंबाला में विधायक बी.एल सैनी, भिवानी में विधायक रावदान सिंह, दादरी में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, फरीदाबाद में विधायक आफताब अहमद, फतेहाबाद में विधायक अमित सिहाग, गुरुग्राम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, हिसार में पूर्व मंत्री जयप्रकाश, झज्जर में विधायक चिरंजीव राव, जींद में पूर्व विधायक आंनद सिंह दांगी, कैथल में विधायक सुभाष देशवाल, करनाल में पूर्व विधायक चौधरी लहरी सिंह, कुरुक्षेत्र में विधायक शिशपाल केहरवाल, महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, नूंह में पूर्व विधायक ललित नागर, पलवल में पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पंचकूला में विधायक वरुण मुलाना, पानीपत में पूर्व विधायक भीम सैन मेहता, रेवाड़ी में राधेश्याम शर्मा, रोहतक में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, सिरसा में बजरंग गर्ग, सोनीपत में पूर्व विधायक संत कुमार, यमुनानगर में पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा को जिला इंचार्ज के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version