Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

घनी धुंध ने Haryana में बढ़ाई परेशानी; 8 डिग्री पर पहुंचा पारा, 14 जिलों के बंद हुए स्कूल

November 23, 2024

घनी धुंध ने Haryana में बढ़ाई परेशानी; 8 डिग्री पर पहुंचा पारा, 14 जिलों के बंद हुए स्कूल

Haryana Dense Fog Increased: हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 3.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यानी 24 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में धुंध छा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात का तापमान और कम हो सकता है। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर मैदानों में दिखा सकता है। इसका मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में असर दिखेगा। यानी हरियाणा में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 23 नवंबर यानी आज भी कई जिलों में गहरी से घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है।

इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं। इधर गहरी धुंध ने लोगों को शुक्रवार को भी परेशान किया। कई जिलों में विजिबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही। वहीं धुंध और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य के 13 जिलों में 12 वीं और एक जिले में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां प्रशासन ने घोषित कर दी हैं।

हरियाणा में प्रदूषण के चलते एनसीआर में शामिल 14 जिलों में से 13 रोहतक, भिवानी, पानीपत, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, सोनीपत, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में 12 वीं और करनाल में 5 वीं तक स्कूल बंद किए हैं। इन जिलों में ऑनलाइन कक्षा लगेंगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 % कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें