Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रन फ़ॉर जी 20 को दिखाई हरी झंडी

February 26, 2023

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रन फ़ॉर जी 20 को दिखाई हरी झंडी

जी-20 की मेजबानी से साइबर सिटी वासियों के जुड़ाव को लेकर जिला प्रशासन, गुरुग्राम की ओर से जन जागरूकता के प्रयास निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को साइबर सिटी के लेजर वैली ग्राउंड से रन फॉर जी-20 मैराथन व व्यापार केंद्र रोड पर राहगीरी इवेंट का आयोजन किया गया। जहा हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रन फॉर जी-20 व राहगीरी इवेंट में शिर्कक्त की और गेम भी खेले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता मिली है। इस साल देश के विभिन्न शहरों में जी-20 के एजेंडा में शामिल अलग-अलग विषयों को लेकर बैठक की जा रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात भी है कि हमारे शहर में इस महत्वपूर्ण संगठन की बैठक हो रही है।

गुरुग्राम में भी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक पहली से चार मार्च को होगी। ऐसे में अपने शहर की ब्रांडिंग के लिए हर गुरुग्राम वासी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए ताकि दुनिया में भारत का अतिथि देवो भव: का संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि डीसी निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से जी-20 की बैठक को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। जी-20 को लेकर जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की ओर से मॉडल संवाद कार्यक्रम, राहगीरी व रन फॉर जी-20 मैराथन का भी आयोजन किया गया है। जिससे जी-20 में आने वाले मेहमानों को भारत का असली रंग दिखाई दे सके। वही कोरोना के बाद आयोजित की गई राहगीरी में लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। राहगीरी में पहुचे युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। वही हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को अपने बीच पा कर युवाओ के साथ-साथ बच्चे भी काफी खुश नजर आए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें