Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के डिप्टी सीएम आज जींद और कल भिवानी व रोहतक का करेंगे दौरा

September 2, 2023

हरियाणा के डिप्टी सीएम आज जींद और कल भिवानी व रोहतक का करेंगे दौरा

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दो सितंबर को जींद और तीन सितंबर को भिवानी और रोहतक के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम शनिवार दो सितंबर को जींद के गांव उझाना, बेलरखां, बढनपुर, फरैन कलां, कालवन का दौरा करेंगे। इसके बाद रोहतक के गांव मोखरा में रात्रि ठहराव करेंगे। रविवार तीन सितंबर को डिप्टी सीएम भिवानी के गांव तालू, रोहनात, रिवाड़ी खेड़ा और रोहतक के गांव सैमाण, बल्हम्भा, भराण, गिरावड़ में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें