Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों को फार्म06 भरने का देगा मौका, पुन खुलेगा पोर्टल

July 28, 2023

हरियाणा शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों को फार्म06 भरने का देगा मौका, पुन खुलेगा पोर्टल

चंडीगढ़: हरियाणा शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों को फार्म06 भरने का एक और अवसर प्रदान करेगा। विभाग जल्द ही एक सप्ताह के लिए पुन पोर्टल खोलेगा ताकि प्राइवेट स्कूल फार्म-06 भर सकें। शिक्षा विभाग ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि जो प्राइवेट स्कूल फार्म-06 न भरने के कारण चिराग योजना की दौड़ से बाहर हो गए थे, उन्हें एक अवसर प्रदान किया जा सके ताकि सरकारी स्कूल के अधिक से अधिक पात्र बच्चों को चिराग योजना के तहत प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाया जा सके। दरअसल, शिक्षा विभाग ने चिराग (मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायत एवं अनुदान) योजना के तहत सरकारी स्कूल के बच्चों का प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करवाने को लेकर शैडयूल जारी कर दिया था।

प्रदेश के महज 313 प्राइवेट स्कूलों की 12281 खाली सीटों पर ही सरकारी स्कूल के बच्चों का दाखिला करवाना था। विभाग के मुताबिक प्राइवेट स्कूल की खाली सीटों पर सरकारी स्कूल में पढ़ रहे उन्हीं बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा, जिनकी परिवार पहचान पत्र में सत्यापित सालाना आय 1.80 लाख या इससे कम है। छात्रों के दाखिले हरियाणा निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के तहत मान्यता प्राप्त स्कूलों की तीसरी से आठवी कक्षा और हरियाणा शिक्षा नियमावली के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा में किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें