Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Elections 2024: Faridabad में गजब उलटफेर; “AAP” प्रत्याशी ने BJP के लिए छोड़ा मैदान

September 29, 2024

Haryana Elections 2024: Faridabad में गजब उलटफेर; “AAP” प्रत्याशी ने BJP के लिए छोड़ा मैदान

फरीदाबाद: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फरीदाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार प्रवेश मेहता ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को समर्थन दे दिया है। इस घटनाक्रम से फरीदाबाद की राजनीति में हलचल मच गई है।

प्रवेश मेहता ने ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी में मुकेश शास्त्री और पंकज शास्त्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खुद को चुनावी मैदान से अलग कर दिया। शनिवार रात स्थानीय स्तर पर बड़ी राजनीतिक हलचल हुई, जब फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को समर्थन दे दिया।

उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी में मुकेश शास्त्री और पंकज शास्त्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खुद को चुनावी मैदान से अलग कर दिया। राजनीतिक दृष्टि से इसे विपुल गोयल की बड़ी जीत मानी जा रही है।

प्रवेश मेहता इस विधानसभा क्षेत्र में बड़ा पंजाबी चेहरा हैं और नगर निगम के पूर्व पार्षद रहे हैं, उनकी धर्मपत्नी भी एक बार पार्षद बनीं। जब 2009 में परिसीमन के बाद फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया, तब भाजपा के टिकट पर प्रवेश मेहता ही चुनाव मैदान में थे और वे 22903 वोट लिए व दूसरे स्थान पर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें