फतेहाबाद में बीती रात सड़क हादसे में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया फिर यूनियन की दीवार से ज भिड़ा। इस हादसे में 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पहले ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद फिर ट्रक यूनियन की दीवार से भीड़ गया। दो बार हुई टक्कर से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का अगला हिस्सा तो बुरी तरह क्षत–विक्षत हो गया। ट्रक में मौजूद चालक और उसका साथी दोनों ट्रक में ही फंस गए।
ट्रक में फंसे चालक और उसके साथी को लोगों ने बड़ी मुश्किलों से बाहर निकला। दोनों बुरी तरह जख्मी थे। जिन्हें फिर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को पहले जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार ट्रक पटियाला से राजस्थान जा रहा था। ट्रक चालक मुकेश और उनके साथी प्रिंस राजस्थान के सीकर जिले के निवासी है। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाखल थाना पुलिस टीम सहित पहुंच गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
फिलहाल घायलों का उपचार अग्रोहा के अस्पताल में।किया जा रहा है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद 3 बजे रिफर किया गया था। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

