Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: रोहतक में पिता ने चार बच्चों को दिया जहर, तीन की मौत

November 16, 2023

हरियाणा: रोहतक में पिता ने चार बच्चों को दिया जहर, तीन की मौत

चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों को जहर दे दिया जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सुनील कुमार नामक एक व्यक्ति ने काबुलपुर गांव में स्थित घर पर अपने चार बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया। घटना के समय सुनील की पत्नी घर पर नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से दो बहनों (10 साल और सात साल) तथा उनके एक साल के भाई की मौत हो गयी जबकि उनकी आठ साल की एक बहन का रोहतक के पीजीआईएमएस में इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार बढ़ई का काम करने वाला सुनील कुमार घटना के बाद से फरार है। सुनील की पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें