Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिर्फ 16 लाख रुपये में खरीदी सोने की ईंट… फिर जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

November 3, 2025

सिर्फ 16 लाख रुपये में खरीदी सोने की ईंट… फिर जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हरियाणा डेस्क: तिजारा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी की गई। ठाणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले मुरधन नायडू ने तिजारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने उन्हें सोने की ईंट बेचने का झांसा दिया, लेकिन बाद में वह ईंट पीतल की निकली।

मुरधन ने बताया कि 18 अक्टूबर को अज्ञात नंबर से फोन आने पर बात करने वाले शख्स ने खुद को ‘राजकुमार’ बताया और दावा किया कि वह उन्हें जानता है। राजकुमार ने यह भी कहा कि उसे ठाणे के एक खेत में सोने की एक ईंट मिली है और उसकी पत्नी की बीमारी के इलाज के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत है।

वीडियो कॉल पर सोने की ईंट का दिखावा

राजकुमार ने मुरधन को वीडियो कॉल पर एक चमकदार ईंट दिखाकर विश्वास दिलाया कि यह सोने की ईंट है। इसके बाद, उसने मुरधन को तिजारा बस स्टैंड पर बुलाया, जहां वह दो पुरुषों और एक महिला से मिला। मुरधन ने बताया कि राजकुमार और उसके साथी उसे बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए, जहां उन्हें सोने की ईंट का एक छोटा टुकड़ा दिखाया गया। बाद में डील 30 लाख रुपये पर तय हुई, लेकिन फिर यह कीमत 16 लाख रुपये में फाइनल की गई।

16 लाख रुपये में ठगी और पीतल की ईंट

मुरधन ने उस छोटे टुकड़े को ठाणे में एक सुनार से चेक कराया, जो असल में सोने का था। इस पर उसे पूरी ईंट खरीदने का विश्वास हुआ। मुरधन ने अपनी पत्नी की सोने की ज्वेलरी को 10.5 लाख रुपये में गिरवी रखकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 16 लाख रुपये की रकम जुटाई। 28 अक्टूबर को वह तिजारा बस स्टैंड पहुंचे, जहां राजकुमार और एक महिला ने उन्हें फिर से खेत में बुलाकर सोने की ईंट सौंपी और 16 लाख रुपये ले लिए।

लेकिन जब मुरधन ने घर लौटकर ईंट की जांच कराई, तो वह सोने की जगह महज पीतल की निकली। इस ठगी से आहत मुरधन ने तुरंत राजकुमार और उसके साथियों से पैसे लौटाने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: Anil Ambani पर ED का शिकंजा, 40 से अधिक प्रॉपर्टीज़ पर लगाया ताला

शिकायत और पुलिस कार्रवाई

मुरधन ने तिजारा पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि इस गैंग का लंबे समय से सोने-चांदी के नाम पर ठगी करने का इतिहास है और वे अन्य स्थानों पर भी इस तरह की ठगी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। मुरधन का कहना है कि अब वह अपनी जिंदगी की कमाई गंवा चुका है, पत्नी की ज्वेलरी गिरवी रखी हुई है, और रिश्तेदारों का कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें