Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया समाचार चैनल को विज्ञापन देने की नीति को मंजूरी दी 

October 11, 2023

हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया समाचार चैनल को विज्ञापन देने की नीति को मंजूरी दी 
चंडीगढ़:  हरियाणा मंत्रिमंडल ने सरकार की विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करने के उद्देशय़ से सोशल मीडिया समाचार चैनल और सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ के लिए विज्ञपन नीति को बुधवार को मंजूरी दे दी।आधिकारिक बयान में कहा गया कि हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञपन नीति, 2023 को मंजूरी देने का निर्णय मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
वर्ष 2007 और 2020 की मौजूदा विज्ञपन नीतियां प्रिंट  मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेबसाइट तक ही सीमित थीं।बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया समाचार चैनल और सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ को शामिल करने का फैसला ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें