Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सरकार का लोगों को बड़ा तोहफा, ‘हैप्पी कार्ड योजना’ से लाभार्थी करेंगे मुफ्त सफ़र

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने 1 लाख सालाना से कम आय वाले परिवार को हैप्पी कार्ड योजना का लाभ दिया है। अन्योदय परिवहन योजना के तहत हरियाणा वासियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे।

जिसके बाद 10 दिन के अंदर उन्हें हैप्पी कार्ड मिल जायेगा, पूरे साल में कोई भी लाभार्थी 1000 किलोमीटर की यात्रा बस में मुफ़्त कर सकेगा। इसके लिए लाभार्थी को अपना हैप्पी कार्ड और एक पहचान पत्र साथ में रखना होगा। दोनों कार्ड को देखकर बस कंडक्टर उनकी जीरो रूपए की टिकट काट देगा और अपना सफ़र तय कर सकेंगे। हैप्पी कार्ड को पाकर और सरकार की इस पहल की सभी लोगों ने सराहना की है।

 

Exit mobile version