Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सरकार ने IOCL को पानीपत रिफाइनरी के अधिग्रहण करने की दी मंजूरी

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में वीरवार को चंडीगढ़ में उनके निवास संत कबीर कुटीर पर हुई बैठक में इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन, पानीपत रिफाइनरी के विस्तार के लिए साथ लगते तीन गांवों आसन कलां, खंडरा तथा बाल जाटान गांवों की 349 एकड़ पंचायती जमीन की अधिग्रहण करने की मंजूरी प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भी उपस्थित थे। IOCL, पानीपत रिफाइनरी द्वारा आसन कलां गांव की 140 एकड़, खंडरा की 57 एकड़ तथा बाल जाटान गांव की 152 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगा।

जमीन भाव के अलावा, रिफाइनरी अलग से 10 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से गांव के विकास कार्यों के लिए राशि का भुगतान करेगा।उल्लेखनीय है कि पानीपत में आईओसीएल ने अपने पानीपत रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स 4200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित है। आईओसीएल की ओर से रिफाइनरी के विस्तार हेतु हरियाणा सरकार ने लगभग 600 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया था, जिसमें से 349 एकड़ जमीन सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई है।

Exit mobile version