Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया, जरूरतमंद तक पहुंच रही है सभी सेवाएं: ओपी धनखड़

January 20, 2023

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया, जरूरतमंद तक पहुंच रही है सभी सेवाएं: ओपी धनखड़

चंडीगढ़: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछली बार स्वतंत्रता दिवस के 75 स्थानों पर कार्यक्रम हुए थे। 75 स्थानों पर ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होंगे। ओपी धनखड़ ने कहा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती वार्ड स्तर पर मनाई थी इस बार ब्लॉक स्तर पर मनाने जा रहे है। राष्ट्रीय कार्यकरणी में कई विषय रखे गए है। बहुत वर्षों तक हम गुलामी का शिकार रहे। हम गौरव के छोटे – छोटे पल ढूंढते थे।हमारे स्वतंत्रता सैनानी अंग्रेजो से लड़े और डरे नही ये हमारे लिए गौरव के पल थे। मगर आज भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये भारत के लिए गौरव के पल है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि ये गौरव के पल हर भारतीय महसूस करे। 29 देश आएंगे , इसके इलावा वर्ल्ड लेवल के ऑर्गनाइजेशन आएंगे। पार्टी के नाते तय किया है कि जी 20 के गौरव के पलों को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएंगे। ओपी धनखड़ ने कहा कि हम प्रदेश कार्यकरणी की बैठक 11 फरवरी को भिवानी में करेंगे। हम केंद्रीय मंत्रियों में से एक को अनुरोध करेंगे कि जी 20 का सारा विषय हम तक उसी तरह से आए।
केंद्र के बजट के बजट के विषय भी हम नीचे तक रखेंगे। 2023 को मिलिट वर्ष के तौर पर दुनिया ने स्वीकार किया है।

ये भी स्टडी आई है कि जो बहुत से रोग है उनका अब के खाने से भी सम्बंध है। प्रधानमंत्री ने भावुक होकर कहा की मैने बेटी बचने की अपील की थी जिसका असर नजर भी आया। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि उसी तरह से धरती माँ की सेहत बचाने की अपील करता हूँ। ओपी धनखड़ ने कहा 4 लाख पन्ना प्रमुख हरियाणा में बनाने ज रहे है। भारत के गृह मंन्त्री अमित शाह 29 फरवरी को गोहाना में विशाल रैली को सबोधित करेंग। इस दिन वो एक तीर्थ स्थल के दर्शन करेंगे और कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। रविदास जयंती को 3 जगह मनाने का निर्णय लिया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ओपी धनखड़ ने कहा कि केंद्र ने इस मामले में जांच बैठाई है। वहीं संदीप सिंह मामले पर कहा पार्टी का स्टैंड स्पष्ठ है की सच सामने आना चाहिए। देरी न्याय पूर्ण नही होगी , चंड़ीगढ़ पुलिस को जल्द ही सत्य को सामने लाना चाहिए। जब मैं पंचायत मंन्त्री था तब 20 लाख का काम करने का अधिकार दिया था अब 25 लाख है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें